यूपी पुलिस में नौकरी पाना चाहते हैं तो अभी से तैयारी करना शुरू करें। पुलिस में बंपर भर्ती होगी। यूपी पुलिस ने बताया कि विभिन्न पदों पर 62,000 से अधिक वैकेंसी निकाली जाएंगी। अब पुलिस भर्ती बोर्ड ने कितने पदों की वैकेंसी की जानकारी भी दी है, यानी कितने पदों पर भर्ती होगी।
यूपी पुलिस ने बताया कि 62,424 पदों पर भर्ती की जानी है। 2469 पदों में सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पद शामिल हैं। वहीं 52699 कॉन्स्टेबल पद, 2430 रेडियो पद, 545 लिपिक पद और 927 कंप्यूटर ऑपरेटर पद हैं।
यहाँ भी पढ़े: SSB Constable Rercuitment 2023
62,000 से अधिक नौकरी होगी
इसके अलावा, 2,833 जेल वार्डर और 521 आरक्षी नागरिक पुलिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी प्रस्तावित है। इस प्रकार 62,424 पदों पर भर्ती की जानी चाहिए। इसके अलावा, पुलिस भर्ती बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों में की गई भर्तियों की सूची भी दी है। 2017 से 2023 तक, बोर्ड ने 1,54,000 से अधिक उम्मीदवारों का चयन किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। 15 जुलाई तक कांस्टेबल भर्ती की सूचना जारी की जा सकती है। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।